UP Chunav 2022: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने डाला वोट, कहा- यह चुनाव विकास और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Feb 2022 10:03 AM
UP Chunav 2022: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पहले चरण में गुरुवार को मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव महिलाओं के विकास और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है.
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का मतदान जारी है. इस चरण में योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है. वह मथुरा सदर सीट से प्रत्याशी हैं. श्रीकांत शर्मा भी गुरुवार को मतदान केंद्र पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष पर जहां जमकर हमला बोला, वहीं सरकार की योजनाओं का गुणगान भी किया.
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं हैं बल्कि राज्य में महिलाओं के विकास और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में हमने एक समृद्ध उत्तर प्रदेश की नींव रखी है.
Also Read: UP Chunav 2022: पहले चरण की इन सीटों पर कभी नहीं खुला SP-BSP का खाता, BJP को इस सीट पर है जीत का इंतजार
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने काम किया है, काम कर रही है और आगे भी करेगी. हमने काम कर जमीन पर दिखाया है. बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर हमने काम किया है. उन्होंने कहा कि गरीबों के घर में हमने पक्की छत दी है. हमने उन्हें रोशनी दी है.
Also Read: UP Chunav 2022: मथुरा की इस सीट पर ‘श्याम’ ने रचा ऐसा चक्रव्यूह, जिसे भेदना हर किसी के लिए रहा मुश्किल
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले बिजली आती नहीं थी, अब जाती नहीं है. उत्तर प्रदेश के किसी भी गांव में चले जाइए. सूर्य अस्त से लेकर सूर्य उदय तक रोशनी रहती है. हम सब से अपील कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए वोट करें. अपने परिवारों की सुरक्षा के लिए वोट करें. अपने बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए वोट करें.
मथुरा सीट पर बीजेपी ने श्रीकांत शर्मा, सपा ने देवेंद्र अग्रवाल, कांग्रेस ने प्रदीप माथुर, बसपा ने एसके शर्मा, आप ने कृष्ण कुमार शर्मा को उम्मीदवार बनाया है.
Posted By: Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










