Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के सामने बड़ा सवाल- रायबरेली लोकसभा सीट से कौन होगा उम्मीदवार

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोरों पर है. इस क्रम में रायबरेली लोकसभा सीट पर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. भले ही चुनाव होने में करीब एक साल का समय बचा है.
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोरों पर है. इस क्रम में रायबरेली लोकसभा सीट पर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. भले ही चुनाव होने में करीब एक साल का समय बचा हो, लेकिन तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने पक्ष में हवा बनाने में जुटे हुए हैं. अब तक रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है. यहां से अभी कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं. सोनिया ने पिछले 4 लोकसभा चुनाव में बड़े अंतर से इस सीट पर जीत दर्ज की है. भले ही विधानसभा चुनाव में यहां का वोटर अन्य दलों में भी खड़ा नजर आता है, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के पक्ष में हवा बन जाती है. यही कारण है कि सोनिया गांधी इस सीट पर लगातार जीत दर्ज करती रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए