ePaper

हाईकोर्ट: लखनऊ बेंच ने गो हत्या के आरोपी को दी जमानत, कहा - सबूत के नाम पर पेश की रस्सी और गाय का गोबर

Updated at : 04 Apr 2023 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
हाईकोर्ट: लखनऊ बेंच ने गो हत्या के आरोपी को दी जमानत, कहा - सबूत के नाम पर पेश की रस्सी और गाय का गोबर

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने गोवध अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपी बनाए गए एक व्यक्ति को अग्रिम जमानत देते हुए कहा कि मौजूदा मामला दंडात्मक कानून के दुरुपयोग का एक ज्वलंत उदाहरण है.

विज्ञापन

Lucknow : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने गोवध अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपी बनाए गए एक व्यक्ति को अग्रिम जमानत देते हुए कहा कि मामले में पेश सबूत सतही प्रतीत होते हैं. यह आदेश न्‍यायमूर्ति मोहम्‍मद फैज आलम खान की एकल पीठ ने जुगाड़ी उर्फ नजीमुददीन की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी को मंजूर करते हुए पारित किया. पीठ ने कथित घटिया साक्ष्य के आधार पर गोवध अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत दे दी. आदेश पारित करते हुए न्यायमूर्ति खान की पीठ ने कहा कि मौजूदा मामला दंडात्मक कानून के दुरुपयोग का एक ज्वलंत उदाहरण है क्योंकि न तो प्रतिबंधित जानवर और न ही उसका मांस किसी आरोपी व्यक्ति के कब्जे से या मौके से बरामद किया गया था.

कोर्ट ने गो हत्या के आरोपी को दी अग्रिम जमानत

कोर्ट ने कहा कि जांच अधिकारियों ने केवल एक रस्सी और कुछ मात्रा में गाय का गोबर एकत्र किया गया था. अपने आदेश में पीठ ने यह भी कहा कि राज्य का कर्तव्य निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना है, जो कि इस न्यायालय की राय में इस मामले में नहीं किया गया है. अदालत ने न केवल आरोपी को अग्रिम जमानत दे दी बल्कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को आदेश की प्रति भेजकर कहा कि वह देखें कि किस प्रकार विवेचक गो हत्या के मामलों में लापरवाही पूर्ण विवेचना करते हैं और ऐसे में उचित कार्यवाही की जाये.

कोर्ट ने कहा सबूत के नाम पर सिर्फ रस्सी और गाय गोबर

याची की ओर से अधिवक्ता नरेंद्र गुप्ता का तर्क था कि घटनास्थल से कोई प्रतिबंधित जानवर या उसका मांस नहीं मिला था और केवल गोबर मिला था जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने जांचने से मना कर दिया था फिर भी याची के खिलाफ सीतापुर पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल कर दिया. पुलिस पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा गया कि याची निर्दोष है और उसे गलत फंसाया जा रहा है. कोर्ट ने अपने आदेश में ये भी स्पष्ट किया कि आदेश में निहित सभी टिप्पणियां केवल तत्काल अग्रिम जमानत याचिका के निपटान के लिए थीं और किसी भी तरह से मुकदमे की कार्यवाही को प्रभावित नहीं करेंगी.

Also Read: UP Nikay Chunav: अधिसूचना जारी करने पर बुधवार तक रोक बढ़ी, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में कल फिर होगी सुनवाई

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola