ePaper

UP के सियासी रण में अकेले उतरेगी आम आदमी पार्टी? जानें क्या है रणनीति

Updated at : 15 Dec 2021 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
UP के सियासी रण में अकेले उतरेगी आम आदमी पार्टी? जानें क्या है रणनीति

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है. सीटों के बंटवारें को लेकर उसकी समाजवादी पार्टी के साथ बात नहीं बन सकी.

विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं. कई ऐसी पार्टियां हैं, जो यूपी चुनाव में पहली बार अपना दमखम दिखाएंगी. इनमें से एक पार्टी है- आम आदमी पार्टी. पहले माना जा रहा था कि ‘आप’ गठबंधन कर चुनाव में उतरेगी, लेकिन अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव में उतरेगी.

माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के साथ आम आदमी पार्टी की सीटों के बंटवारे को लेकर बात नहीं बनी. लिहाजा ‘आप’ ने यूपी के सियासी रण में अकेले उतरने का मन बना लिया है.

Also Read: UP Election 2022: यूपी की राजनीति में टोपी के रंगों पर छिड़ी महाभारत, सपा के सपोर्ट में उतरे ‘आप’ के संजय सिंह

दरअसल, आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 24 नवंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकत की थी. इसके बाद से यह कयास लगाया जाने लगा था कि सपा और ‘आप’ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी. लेकिन हालिया घटनाक्रम से यह बात स्पष्ट हो गई है कि आम आदमी पार्टी अकेले यूपी में चुनाव लड़ेगी. उम्मीद जतायी जा रही है कि पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है.

Also Read: आप सांसद संजय सिंह भाजपा पर भड़के, बोले-लोगों ने अपना पेट काटकर राम मंदिर के लिए चंदा दिया और आप कर रहे चोरी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी की मानें तो ‘आप’ यूपी की सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. एक सप्ताह के भीतर 100 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी. जबकि दिसंबर के अंत तक 350 से 400 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा. पार्टी की ओर से सभी कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वे चुनाव की तैयारी में जुट जाएं. ‘आप’ ने स्क्रीनिंग की प्रक्रिया को और तेज कर दिया है.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola