ePaper

Horoscope Today 14 मार्च 2023: मेष, मिथुन, कन्या राशि वाले रहे सावधान, आपको कोई दे सकता है धोखा

Updated at : 14 Mar 2023 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
Horoscope Today 14 मार्च 2023: मेष, मिथुन, कन्या राशि वाले रहे सावधान, आपको कोई दे सकता है धोखा

Horoscope Today: आज 14 मार्च 2023 दिन मंगलवार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज शीतला सप्तमी व्रत रखा जाएगा. आज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 13 मार्च को रात 9 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर 14 मार्च को रात 8 बजकर 22 मिनट तक है.

विज्ञापन

Horoscope Today: आज तारीख है 14 मार्च 2023 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल.

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

ऐश्वर्य पर खर्च होगा. भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी. रोजगार मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी. प्रमाद न करें. व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा. इससे उठापठक की स्थिति बनी रहेगी और काम में उलझ कर रह जाएंगे. अपनी प्राथमिकता को निर्धारित कर लेंगे तो बेहतर रहेगा.

लकी नंबर- 4

लकी कलर- भूरा

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा. लेन-देन में सावधानी रखें. व्यवसाय ठीक चलेगा. परिवार में शुभ आयोजन होंगे. कोई चीज़ बार-बार सोचने पर मजबूर करेगी. इसको लेकर मानसिक तनाव रहने की प्रबल संभावना हैं.ऐसे में बुद्धिमता और धैर्य से काम ले.

लकी नंबर- 2

लकी कलर- ग्रे

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. प्रमाद न करें. वाहन की गति पर नियंत्रण रखना जरूरी है. आर्थिक उन्नति संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगा. रुका हुआ धन भी वापस आ सकता हैं. आज का दिन आपके आर्थिक जीवन के लिए शुभ संकेत लेकर आया हैं.

लकी नंबर- 5

लकी कलर- महरून

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

पुराने संगी-साथी मिलेंगे. शुभ समाचार मिलेंगे. मान बढ़ेगा. धनार्जन होगा.दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. अध्यात्म और विज्ञान में रुचि बढ़ेगी.अहंकार को काबू में रखने की आवश्यकता हैं अन्यथा कुछ अप्रत्याशित घटित हो सकता हैं. आपका अपने भाई-बहनों के साथ संबंध भी बिगड़ सकता हैं .

लकी नंबर- 3

लकी कलर- आसमानी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे. शारीरिक कष्ट संभव है.व्यवसाय ठीक चलेगा. आर्थिक जवाबदारी सीमित रखें. आज के दिन उनके साथ बैठकर भविष्य की रणनीति भी बनायी जा सकती हैं जो दोनों के लिए कारगार सिद्ध होगी.

लकी नंबर- 9

लकी कलर- संतरी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रसन्नता रहेगी. जवाबदारी बढ़ेगी. सोचे कार्यों में सफलता मिलेगी.यदि आप सिंगल हैं तो आज के दिन किसी सोशल मीडिया के दोस्त के द्वारा दिल की बात कही जा सकती हैं. रिश्तो में मजबूती आएगी.

लकी नंबर- 7

लकी कलर- हरा

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कोई बड़ी समस्या सामने आ सकती है. प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. पैतृक संपत्ति के क्षेत्र में उन्नति होगी. परिवार के सामने एक अलग पहचान बनेगी जो आपके लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी. हालांकि कुछ बातों को लेकर नकारात्मक रवैया रह सकता है .

लकी नंबर- 8

लकी कलर- श्वेत

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

मेहनत अधिक, लाभ कम होगा. काम-धंधे की चिंता से मन उदास होगा. परिवार में कलह, क्लेश का माहौल रहेगा. सतर्कता रखें. दुस्साहस आपके लिए हानिकारक होगा. काम में सीनियर्स से बहुत जमेगी जिससे आपको अपने ऑफिस के काम में भी बहुत सहायता मिलेगी. आगे के लिए मार्गदर्शन भी मिलेगा

लकी नंबर- 1

लकी- सलेटी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

नई योजना बनेगी.मान-सम्मान मिलेगा. कार्यसिद्धि होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. घर-परिवार की चिंता रहेगी. मकान, वाहन क्रय करने के योग बनेंगे.आज का दिन जीवन में सुख देने वाला होगा तथा ज्यादातर समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत होगा.

लकी नंबर- 6

लकी कलर- केसरी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आजीविका में आने वाली रुकावटें दूर होने के योग हैं. यात्रा में सावधानी रखें. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें. व्यापार के मामलों को लेकर सतर्कता बरते क्योंकि किसी अपने के द्वारा ही उसमे परेशानी कड़ी करने के भरपूर प्रयास किया जाएगा.

लकी नंबर- 4

लकी कलर- नीला

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

पूजा-पाठ में मन लगेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. घर-बाहर तनाव रहेगा. व्यापार में लाभप्रद कार्य, योजनाओं में प्रगति होगी. दिन में बेचैनी का भाव रह सकता हैं तथा स्वभाव में भी चिढ़चिढ़ापन हावी रहेगा लेकिन दोपहर होते-होते इसमें बदलाव देखने को मिलेगा.

लकी नंबर- 8

लकी कलर- पीला

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

कुसंगति से बचें. फालतू खर्च होगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. वस्तुएं संभालकर रखें. व्यर्थ मामलों में उलझना पड़ सकता है. आज के दिन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता हैं. हालांकि दृढ-इच्छा शक्ति से आप इसे मात दे सकते हैं. परिवार के किसी और सदस्य की तबियत भी खराब रह सकती हैं.

लकी नंबर- 1

लकी कलर- गुलाबी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

मो. 8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola