रामपुर में लड़कियों से छेड़छाड़ की घटना के बाद आजम खान ने लड़कियों को दे डाली यह कैसी सलाह

Updated:
विज्ञापन
रामपुर में लड़कियों से छेड़छाड़ की घटना के बाद आजम खान ने लड़कियों को दे डाली यह कैसी सलाह

रामपुर :रामपुर में छेडछाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने प्रतिक्रिया जतायी है. उनके इस प्रतिक्रिया के बाद विवाद पैदा हो गया है. उन्होंने लड़कियों को सलाह देते हुए कहा कि लड़कियों को भी ऐसी जगह नहीं जाना चाहिए जहां बेशर्मी का नंगा नाच होता हो. […]

विज्ञापन

रामपुर :रामपुर में छेडछाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने प्रतिक्रिया जतायी है. उनके इस प्रतिक्रिया के बाद विवाद पैदा हो गया है. उन्होंने लड़कियों को सलाह देते हुए कहा कि लड़कियों को भी ऐसी जगह नहीं जाना चाहिए जहां बेशर्मी का नंगा नाच होता हो. आजम खान ने यूपी सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में जितने बलात्कार हुए हैं, हत्या लूट हुई हैं, इसमें कोई हैरत की बात नहीं है. उन्होंने कहा कि बुलंदशहर के हादसे के बाद हर शख्स को कोशिश करनी चाहिए कि अपने घर की औरत को वो घर में रखें.

गौरतलब है कि छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि वीडियो आरोपियों ने मोबाइल से बनाया और फेसबुक में डाल दिया. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है वीडियो कब का है. रामपुर के इस वीडियो देखने के बाद यूपी में महिलाओं के साथ खराब व्यवहार करने वाले शख्स का दुस्साहस का अंदाज लगाया जा सकता है. वीडियो में एक सुनसान सड़क से गुजरने वाली वाली दो लड़कियों को पांच मनचलों ने पकड़ लिया था.

यमुना एक्सप्रेस गैंगरेप: महिला ने बदमाशों से गिड़गिड़ा कर कहा- ‘मां जैसी हूं’, फिर भी दरिंदे नहीं माने

वीडियो में साफतौर पर देखा जा रहा है कि लड़कियां लड़कों के चंगुल से छूटने के लिए लड़कों के सामने गिड़गिड़ा रही थीं. घटना खुलेआम भरी दुपहरी में हुई. वीछेड़खानी कर रहे लड़के आपस में बात कर रहे थे कि वीडियो फेसबुक में डाल. उधर पूरे घटना को लेकर यूपी प्रशासन ने जांच तेज कर दी है. यह घटना ऐसी वक्त हुई है जब यूपी सरकार ने लड़कियों के साथ छेड़खानी को रोकने के लिए एंटी रोमिया स्कवॉयड का गठन की है. उधर पूरी घटना को लेकर एक शख्स की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola