रामपुर रेल हादसा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों की मदद का किया ऐलान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2017 9:52 AM
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने मामूली रूप से जख्मी लोगों को भी 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने मामूली रूप से जख्मी लोगों को भी 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है. उन्होंने सिंचाई राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख को निर्देश दिया है कि वह मौके पर पहुंच कर आर्थिक मदद मुहैया करायें.
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिये हैं. साथ ही प्रदेश के मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव (गृह) सहित वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति पर नजर रखने को कहा है. इस बीच, आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) के महानिरीक्षक असीम अरुण ने मामले की जांच के लिए एक दल रामपुर भेजा है.
घटनास्थल पर पहुंचा एटीएस दस्ता
गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अरुण ने टीम से कहा है कि वह राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटना वाली जगह पर तत्काल पहुंचे. नोएडा एटीएस के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार रामपुर के लिए रवाना हो गये हैं और मौके पर मौजूद एक स्थानीय टीम जांच में जुट गयी है. पीडितों के परिजनों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किये गये हैं.
शनिवार की सुबह बेपटरी हुई थी राज्यरानी एक्सप्रेस
शनिवार की सुबह मेरठ-लखनऊ राज्य रानी एक्सप्रेस के आठ डिब्बे उत्तर प्रदेश में रामपुर के पास पटरी से उतर गये, जिसमें कम से कम दो लोग घायल हो गये. उत्तर रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने बताया कि हादसा मूंढापांडे और रामपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ. उन्होंने बताया कि हादसे में दो यात्री घायल हुए हैं, लेकिन इसमें किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है.
बनी हुई है प्रभु् की नजर
इस बीच, रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिये हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि व्यक्तिगत तौर पर स्थिति पर नजर रख रहा हूं. वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के आदेश दिए हैं. त्वरित राहत एवं बचाव अभियान सुनिश्चित करने के लिए. उन्होंने कहा कि घटना में दोषी पाये गये लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
जारी है बचाव एवं राहत कार्य
रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि मुरादाबाद मंडल रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. चिकित्सक दल भी मौके पर पहुंच गया है. हालांकि] इससे पहले रामपुर में पुलिस अधिकारियों ने हादसे में 15 यात्रियों के घायल होने और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराये जाने की जानकारी दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










