राज्यपाल ने अखिलेश से पूछा, गायत्री प्रजापति को कैबिनेट में बनाये रखने का औचित्य क्‍या है

Published at :05 Mar 2017 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल ने अखिलेश से पूछा, गायत्री प्रजापति को कैबिनेट में बनाये रखने का औचित्य क्‍या है

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को कैबिनेट में बनाये रखने का आज औचित्य जानना चाहा. राजभवन के एक प्रवक्ता के मुताबिक राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एक महिला […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को कैबिनेट में बनाये रखने का आज औचित्य जानना चाहा.

राजभवन के एक प्रवक्ता के मुताबिक राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एक महिला तथा उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अपने साथियों सहित सामूहिक दुष्कर्म के आरोप को संज्ञान में लिया. उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है.
राज्यपाल ने कहा, ‘‘इस प्रकार के मंत्री के कैबिनेट में बने रहने तथा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से लोकतांत्रिक शुचिता, संवैधानिक मर्यादा और संवैधानिक नैतिकता का गंभीर प्रश्न उत्पन्न होता है.” प्रवक्ता के मुताबिक पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री प्रजापति के कैबिनेट में बने रहने के औचित्य पर अपने अभिमत से उन्हें जल्द से जल्द अवगत करायें.
नाईक ने कहा कि मीडिया में आयी खबरों के अनुसार फरार चल रहे कैबिनेट मंत्री के विदेश भाग जाने की आशंका को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनके खिलाफ ‘लुक आउट’ नोटिस जारी किया है. पासपोर्ट अधिकारी द्वारा उनका पासपोर्ट भी निलंबित कर दिया गया है. प्रजापति के राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए कथित रुप से किया गया अपराध नितांत गंभीर प्रकृति की घटना है.
राज्यपाल ने अपने पत्र में ये भी लिखा है कि समाचार पत्रों और इलेक्ट्रानिक मीडिया के विभिन्न चैनलों से ज्ञात हुआ है कि स्वयं मुख्यमंत्री ने भी सार्वजनिक रुप से कहा है कि प्रजापति को अविलंब आत्मसमर्पण कर देना चाहिए.
पत्र में आगे कहा गया, ‘‘परंतु जैसा ज्ञात होता है कि प्रजापति द्वारा अभी तक आत्मसमर्पण नहीं किया गया है अपितु वह लगातार फरार चल रहे हैं और उनके विदेश भाग जाने की आशंका है.” राज्यपाल ने कहा कि समाचार पत्रों में आयी खबरों के अनुसार फरार चल रहे आरोपी मंत्री प्रजापति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी भी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola