अखिलेश ने अपने पिता के सपनों को किया चूर-चूर : राजनाथ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बहराइच (उप्र) : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन कर अपने पिता के सपनों को चूर चूर कर दिया है. राजनाथ ने यहां एक चुनाव जनसभा में कहा, ‘‘अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ […]
विज्ञापन
बहराइच (उप्र) : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन कर अपने पिता के सपनों को चूर चूर कर दिया है.
राजनाथ ने यहां एक चुनाव जनसभा में कहा, ‘‘अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन कर अपने पिता के सपनों को तोड़ा है. इसी कांग्रेस के खिलाफ उनके पिता मुलायम पूरा जीवन लड़ाई लड़ते आये.” कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि राहुल खाट सभाएं कर रहे थे, लेकिन मौका मिलते ही वह साइकिल पर कूदकर सवार हो गये.
उन्होंने कहा कि अब मुलायम सिंह यादव ने साइकिल पंचर कर दी है, जबकि शिवपाल सिंह यादव ने उसी साइकिल की चैन तोड़ दी है. बसपा के बारे में राजनाथ ने कहा कि हाथी की सेहत गिर गयी है. हाथी का भोजन गन्ना है लेकिन उसकी सेहत गिर रही है, क्योंकि उसे करेंसी नोट खिलाये गये.
उन्होंने कटाक्ष किया कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने राज्य भर में कीचड फैला रखा है और कीचड में ही कमल खिलता है. राजनाथ ने भारत की ओर से की गयी सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान के लोग भारत से अच्छे रिश्ते चाहते हैं लेकिन पाकिस्तानी आतंकवादी मानवता के दुश्मन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










