यूपी चुनाव में भाजपा ने खेला ISI कार्ड, पीएम ने कहा, सीमा पार की मदद करने वालों को ना चुनें

गोंडा : उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान हो रहा है. चार चरण का मतदान खत्म हो चुका. भारतीय जनता पार्टी समेत सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है. कुछ दिनों पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने "कसाब" का मतलब समझाया था. हालांकि उन्होंने आतंकी कसाब के नाम का जिक्र नहीं […]
गोंडा : उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान हो रहा है. चार चरण का मतदान खत्म हो चुका. भारतीय जनता पार्टी समेत सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है. कुछ दिनों पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने "कसाब" का मतलब समझाया था. हालांकि उन्होंने आतंकी कसाब के नाम का जिक्र नहीं किया लेकिन इस नाम को उन्होने कांग्रेस, सपा और बसपा से जोड़कर कहा कि इसे यूपी से बाहर निकालना जरूरी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ISI का जिक्र किया है.
उत्तर प्रदेश के गोंडा में ‘विजय शंखनाद’ रैली को संबोधित किया.इस सभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर रेल हादसे का जिक्र करते हुए इसे ISI से जोड़ते हुए कहा, इस हादसे के लिए जिम्मेदार कुछ लोगों को पकड़ा गया. जांच में पुलिस को पता चला कि इस हादसे की साजिश सीमा पार से रची गयी थी. पीएम ने इशारों में कहा, कुछ लोग हैं जो इन लोगों की मदद करते हैं ऐसे लोग अगर यहां से चुने जायेंगे तो क्या देश सुरक्षित रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




