UP election : एक दुल्हन ने कहा, मैं ससुराल नहीं जाऊंगी, पहले करूंगी मतदान

Updated:
विज्ञापन
UP election : एक दुल्हन ने कहा, मैं ससुराल नहीं जाऊंगी, पहले करूंगी मतदान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान कल है, ऐसे में लखनऊ से एक ऐसी खबर आ रही है, जो मतदान के प्रति संकल्पशक्ति को मजबूत करती है. खबर है कि एक दुल्हन ने कल शादी के बाद अपनी विदाई तब करने करने को कहा है, जब वह मतदान कर ले. मतदान से […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान कल है, ऐसे में लखनऊ से एक ऐसी खबर आ रही है, जो मतदान के प्रति संकल्पशक्ति को मजबूत करती है. खबर है कि एक दुल्हन ने कल शादी के बाद अपनी विदाई तब करने करने को कहा है, जब वह मतदान कर ले. मतदान से पहले वह ससुराल जाने को तैयार नहीं है.

दुल्हन मनीषा ने बताया कि चुनाव आयोग के कुछ लोग उसके घर आये थे और उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया, तब उन्होंने ऐसा करने का निश्चय किया. मनीषा ने बताया कि उसके सास-ससुर भी उसके इस निर्णय में शामिल हैं.

गौरतलब है कि यूपी इलेक्शन के चुनाव में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. पिछले चरण के मतदान में एक दूल्हा-दुल्हन शादी की पोशाक में ही वोटिंग के लिए आये थे. कई वृद्ध लोग भी मतदान का प्रयोग करके लोकतंत्र के इस महापर्व को शानदार बना रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola