यूपी चुनाव में जाट बिरादरी हमारे साथ खड़ी है, उनका वोट हमें ही मिलेगा : अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव किसी भी कीमत पर जीतना चाहते हैं. उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद भी है कि खस्ताहाल कानून व्यवस्था, विकास का अभाव, किसानों की बदहाली और बेरोजगारी से ऊब चुकी जनता भाजपा को विजयश्री दिलायेगी. अमित शाह के लिए कहा जाता है कि […]
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव किसी भी कीमत पर जीतना चाहते हैं. उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद भी है कि खस्ताहाल कानून व्यवस्था, विकास का अभाव, किसानों की बदहाली और बेरोजगारी से ऊब चुकी जनता भाजपा को विजयश्री दिलायेगी. अमित शाह के लिए कहा जाता है कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं की अच्छी तरह समझते हैं और मतदाताओं के मन की बात को भी ताड़ लेते हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश चुनाव, प्रदेश में विभिन्न पार्टियों की स्थिति और सपा-कांग्रेस गठबंधन पर ‘अमर उजाला’ अखबार से विस्तृत बातचीत की. प्रस्तुत है उसी बातचीत के प्रमुख अंश :-
अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में उत्तर प्रदेश के लघु और सीमांत किसानों के लिए कर्ज माफी और ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराने का वादा किया है. हमने अपने घोषणापत्र में किसानों की हालत सुधारने के लिए कई उपाय करने की घोषणा की है. हमने जो भी वादे किए हैं, उसके लिए व्यापक अध्ययन किया है. इन वादों को पूरा करने के लिए इन्हें बजट में ही समाहित करने की बात कही है. इससे हमारी जिम्मेदारी का अहसास होता है.
जाट बिरादरी भाजपा के साथ खड़ी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




