ePaper

अमेठी-रायबरेली की सीटों पर खींचतान को सुलझाने के लिए प्रियंका ने संभाली कमान

Updated at : 28 Jan 2017 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
अमेठी-रायबरेली की सीटों पर खींचतान को सुलझाने के लिए प्रियंका ने संभाली कमान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठजोड़ के बावजूद कांग्रेस और सपा के बीच अमेठी और रायबरेली की सीटों को लेकर खींचतान चल रही है. इस स्थिति को सुलझाने के लिए एकबार फिर प्रियंका गांधी सामने आयीं हैं. उन्होंने अखिलेश यादव को एक संदेश भिजवाया है, जिसमें उन्होंने अखिलेश से कहा है कि […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठजोड़ के बावजूद कांग्रेस और सपा के बीच अमेठी और रायबरेली की सीटों को लेकर खींचतान चल रही है. इस स्थिति को सुलझाने के लिए एकबार फिर प्रियंका गांधी सामने आयीं हैं. उन्होंने अखिलेश यादव को एक संदेश भिजवाया है, जिसमें उन्होंने अखिलेश से कहा है कि अमेठी और रायबरेली की सीटें कांग्रेस को देकर वे अपना वादा निभाएं. चूंकि अमेठी और रायबरेली सीट कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सीटें हैं, इसलिए वे इसे छोड़ने के मूड में नहीं हैं.

प्रियंका ने अपने संदेश में कहा है कि इटावा, एटा, मैनपुरी, कन्नौज और आजमगढ़ में कांग्रेस ने गठबंधन के वादे के मुताबिक कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है, ऐसे में अब अखिलेश भी गठबंधन धर्म अपनाएं और अमेठी और रायबरेली की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दें. कांग्रेस और सपा के बीच गठजोड़ के तहत 403 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सपा ने गठजोड़ होने से पहले पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये थे लेकिन अब तक कोई नाम वापस नहीं लिया गया है.

इसे लेकर कांग्रेस नेता विशेषकर स्थानीय नेता असमंजस में हैं. दोनों ही पक्षों के बीच इस बात पर सहमति बनती दिख रही है कि कांग्रेस को छह और सपा को चार सीटें मिलेंगी. स्थानीय नेता और कार्यकर्ता अमेठी या गौरीगंज में से कोई भी सीट देने को तैयार नहीं हैं जबकि सपा यहां से पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है. जिसकी वजह से कांग्रेसी बेचैन हैं और अंतत: मामले को सुलझाने का जिम्मा प्रियंका के कांधों पर आ गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola