अखिलेश ने अमर सिंह को समाजवादी पार्टी से निकाला

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अंदर आया भूजाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव के आदेश की अवहेलना करते हुए पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन किया. अधिवेशन में कई प्रस्ताव पारित किये गये. जिसमें अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अंदर आया भूजाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव के आदेश की अवहेलना करते हुए पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन किया. अधिवेशन में कई प्रस्ताव पारित किये गये. जिसमें अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया और मुलायम सिंह को मार्गदर्शक की भूमिका में रखा गया है.
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव की ओर से बुलाये गये आपातकालीन राष्ट्रीय अधिवेशन में राज्यसभा सांसद अमर सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. अधिवेशन में सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल को पद से हटाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










