अमित शाह कर रहे हैं पार्टी अधिकारियों के साथ बैठक, जल्दी ही जारी होगी प्रत्याशियों की सूची

Updated at : 29 Dec 2016 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह कर रहे हैं पार्टी अधिकारियों के साथ बैठक, जल्दी ही जारी होगी प्रत्याशियों की सूची

लखनऊ : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज यहां कार्यालय में भाजपा अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. यह बैठक आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर हो रही है. अमित शाह जहां अपने उम्मीदवारों को टिकट देने पर विचार-विमर्श कर रहे हैं, वहीं उनकी नजर सपा के उन उम्मीदवारों पर भी है, जिनकी टिकट काट […]

विज्ञापन

लखनऊ : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज यहां कार्यालय में भाजपा अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. यह बैठक आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर हो रही है. अमित शाह जहां अपने उम्मीदवारों को टिकट देने पर विचार-विमर्श कर रहे हैं, वहीं उनकी नजर सपा के उन उम्मीदवारों पर भी है, जिनकी टिकट काट दी गयी है.

कयास लगाये जा रहे हैं कि अमित शाह अपनी पैनी नजर से तमाम घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं और अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी करने में वे इन बातों का भी ध्यान रखेंगे.

सूत्रों के हवाले से जैसी जानकारी मिल रही है उसके अनुसार भाजपा जल्दी ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी. विधानसभा चुनाव की तारीख भी जनवरी के पहले सप्ताह में घोषित कर दी जायेगी इसकी संभावना प्रबल है. ऐसे में सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची फाइनल करने में जुट गयीं हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola