ePaper

कांग्रेस और सपा का गठबंधन, भाजपा को लाभ पहुंचाने वाला होगा : मायावती

Updated at : 26 Dec 2016 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस और सपा का गठबंधन, भाजपा को लाभ पहुंचाने वाला होगा : मायावती

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम फैसला भाजपा के नफा, नुकसान और इशारे पर होगा. मायावती का आरोप है कि कांग्रेस और सपा का गठबंधन भाजपा को फायदा पहुंचाने […]

विज्ञापन

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम फैसला भाजपा के नफा, नुकसान और इशारे पर होगा. मायावती का आरोप है कि कांग्रेस और सपा का गठबंधन भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है.

नोटबंदी के मुद्दे पर मायावती एकबार फिर भड़कीं और उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी में लिया गया फैसला है, जो अब गले की हड्डी बन गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने चोर दरवाजे से पूंजी-पतियों और धन्ना सेठ को बहुत पैसा बहाया है. अपने पक्ष में हवा बनाने के लिए भाजपा ने कुछ स्वार्थी लोगों को तोड़कर अपने पार्टी में शामिल किया और इसका बहुत प्रचार किया.
उन्होंने भाजपा पर झूठे वायदे करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान जितने वादे किये, उनमें से एक चौथाई भी पूरे नहीं किये गये हैं, जिसके कारण जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola