उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, नोटबंदी का असर दिखेगा
Updated at : 21 Dec 2016 11:14 AM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. यह सत्र 16वीं विधानसभा का अंतिम सत्र है, इसलिए इसके सुचारू रूप से संचालन के लिए मुख्यमंत्री ने सभी पार्टियों से सहयोग मांगा है. कल विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गयी थी, जिसमें […]
विज्ञापन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. यह सत्र 16वीं विधानसभा का अंतिम सत्र है, इसलिए इसके सुचारू रूप से संचालन के लिए मुख्यमंत्री ने सभी पार्टियों से सहयोग मांगा है.
कल विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गयी थी, जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे. लेकिन जब विधानसभा में नोटबंदी पर चर्चा की बात उठी तो बैठक में तल्खी उभर गयी.
भाजपा नेता सुरेश खन्ना ने इसपर कड़ा एतराज जताया और कहा कि कई अन्य मुद्दे हैं मसलन स्वच्छ पेयजल, खाद्य सुरक्षा कानून व बदहाल स्वास्थ्य सेवा इनपर चर्चा करायी जाये अल्पकालिक सदन की बैठक का अधिक सदुपयोग हो सके. लेकिन कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर ने विरोध जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




