राहुल बाबा आप मुझसे सवाल मत पूछें, हमेशा आपका नुकसान हो जाता है : अमित शाह

Updated at : 17 Dec 2016 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल बाबा आप मुझसे सवाल मत पूछें, हमेशा आपका नुकसान हो जाता है : अमित शाह

लखनऊ : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शाहजहांपुर में आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछलेे 15 सालों में प्रदेश का जरा भी विकास नहीं हुआ है. चाचा-भतीजे और बुआ भतीजे की लड़ाई में यूपी का विकास बाधित हो गया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए यह जरूरी है […]

विज्ञापन

लखनऊ : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शाहजहांपुर में आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछलेे 15 सालों में प्रदेश का जरा भी विकास नहीं हुआ है. चाचा-भतीजे और बुआ भतीजे की लड़ाई में यूपी का विकास बाधित हो गया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए यह जरूरी है कि भाजपा की बहुमत वाली सरकार यूपी में बने.

उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल बाबा आप मुझसे सवाल मत पूछिए, सवाल पूछने से हमेशा आपका ही नुकसान हो जाता है. उन्होंने सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आपने पांच साल तक पूर्ण बहुमत की सरकार चलायी, अब आप उन्हें अपने कामकाज का हिसाब दें, नोटबंदी पर उन्हें गुमराह ना करें.

उन्होंने कहा इस बार जनता ने तय कर लिया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है. उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि राजनीति के अंदर सुचिता आये और मैं इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों को चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूं. उन्होंने कहा कि यूपी को गुंडाराज और भूमाफिया से मुक्त करना चाहते हैं.

नोटबंदी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा 50 दिन की तकली से यह देश 50 वर्षों के लिए सुधरने वाला है. नोटबंदी से कालाधन वालों के हौसले पस्त हुए हैं.

रैली को संबोधित करने से पहले उन्होंने लखनऊ विधानसभा गेट-5 के पास स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola