नोट बंद करने के फैसले के बाद बरेली में जलाये गये 500-1000 के नोट

Updated:
विज्ञापन
नोट बंद करने के फैसले के बाद बरेली में जलाये गये 500-1000 के नोट

बरेली : केंद्र सरकार द्वारा आठ नवंबर की रात 500 और 1000 के नोट बंद किये जाने की घोषणा के बाद से पूरे देश में असमंजस की सी स्थिति है. आम लोग इस चिंता में हैं कि कैसे वे अपने पास जमा इन रुपयों को बदल कर नये नोट प्राप्त करें, तो कुछ ऐसे लोग […]

विज्ञापन

बरेली : केंद्र सरकार द्वारा आठ नवंबर की रात 500 और 1000 के नोट बंद किये जाने की घोषणा के बाद से पूरे देश में असमंजस की सी स्थिति है. आम लोग इस चिंता में हैं कि कैसे वे अपने पास जमा इन रुपयों को बदल कर नये नोट प्राप्त करें, तो कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनके पास अघोषित नकदी है और वे 500 और 1000 के नोट को जलाकर नष्ट कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही वाकया दिखा है उत्तर प्रदेश के बरेली में जहां एक स्थान पर 500 और 1000 के नोट जले हुए पाये गये हैं.

वहीं कल अफवाहों का बाजार भी गरम रहा कि गाजियाबाद के कब्रिस्तान में नोटों से भरे कार्टून फेंके गये हैं, लेकिन बाद में वह खबर अफवाह निकली. वहीं दूसरी ओर आज सुबह से ही पुराने नोट बदलने के लिए बैंकों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. लोगों में पुराने नोट बदलने की होड़ सी लगी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola