ePaper

यूपी में महागठबंधन पर बोले राज बब्बर, मुझे नहीं कोई जानकारी

Updated at : 03 Nov 2016 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी में महागठबंधन पर बोले राज बब्बर, मुझे नहीं कोई जानकारी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन बनाने के प्रयासों के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने आज कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. राज बब्बर ने संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा, ‘‘मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पार्टी के […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन बनाने के प्रयासों के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने आज कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. राज बब्बर ने संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा, ‘‘मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद से राज्य के मसलों पर नियमित चर्चा करता रहा हूूं. मुझे ऐसे किसी कदम (महागठबंधन) की जानकारी नहीं है.”

सपा मुखिया मुलायम सिंंह के साथ कांग्रेस की ओर से नियुक्त चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुलाकात के सवाल पर बब्बर ने कहा कि इस बारे में तो किशोर ही बता सकेंगे. उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई मसला है तो पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही इस पर बात करता है हालांकि मीडिया में इसे लेकर काफी चर्चा चल रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola