ePaper

राजनाथ ने लखनऊ में हुई भगदड़ पर यूपी के डीजीपी से बात की

Updated at : 09 Oct 2016 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
राजनाथ ने लखनऊ में हुई भगदड़ पर यूपी के डीजीपी से बात की

नयी दिल्ली /लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आज हुई भगदड़ में दो व्यक्तियों की मौत होने पर चिंता जताते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जावीद अहमद से बात की और वहां की स्थिति का जायजा लिया. टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान पुलिस महानिदेशक ने गृह मंत्री को भगदड़ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली /लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आज हुई भगदड़ में दो व्यक्तियों की मौत होने पर चिंता जताते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जावीद अहमद से बात की और वहां की स्थिति का जायजा लिया.

टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान पुलिस महानिदेशक ने गृह मंत्री को भगदड़ की घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए उठाये गए कदमों के बारे में भी जानकारी दी. यह घटना बसपा प्रमुख मायावती की एक रैली के दौरान हुई. लोकसभा में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जतायी और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘लखनऊ में एक रैली के दौरान हुई भगदड़ में मूल्यवान जीवन की हानि होने के बारे में जानकर दुख हुआ.’ लखनऊ में कांशी राम स्मारक मैदान में हुई भगदड़ में कम से कम दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. सिंह कल उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और वहां मंगलवार को रामलीला कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola