भतीजों ने चाचा की गोली मारकर की हत्या

Updated at : 03 Oct 2016 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
भतीजों ने चाचा की गोली मारकर की हत्या

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में आज भतीजों ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी. राज्य पुलिस मुख्यालय प्रवक्ता ने बताया कि किशुनगढ थाना क्षेत्र के नगला लक्ष्मणपुर गांव में सुरेन्द्र :55: को उसी के भतीजों धर्मेन्द्र एवं भूरा ने तमंचे से गोली मार दी. […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में आज भतीजों ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी. राज्य पुलिस मुख्यालय प्रवक्ता ने बताया कि किशुनगढ थाना क्षेत्र के नगला लक्ष्मणपुर गांव में सुरेन्द्र :55: को उसी के भतीजों धर्मेन्द्र एवं भूरा ने तमंचे से गोली मार दी. चाचा भतीजों का सरकारी नल से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था. सुरेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी.

प्रवक्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. रिश्ते को शर्मसार करने वाली यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोगों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola