यूपी कैबिनेट विस्तार :प्रजापति ने पिता और पूत दोनों के पांव पड़े

Published at :26 Sep 2016 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी कैबिनेट विस्तार :प्रजापति ने पिता और पूत दोनों के पांव पड़े

लखनऊ :उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संभवत: आखिरी कैबिनेट विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में आज दागी पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति सहित चार मंत्रियों को शामिल किया गया जबकि छह राज्य मंत्रियों को ‘पदोन्नत’ किया गया है. अखिलेश, शिवपाल और मुलायम के बीच शुरू हुआ विवाद पूरी पार्टी […]

विज्ञापन

लखनऊ :उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संभवत: आखिरी कैबिनेट विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में आज दागी पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति सहित चार मंत्रियों को शामिल किया गया जबकि छह राज्य मंत्रियों को ‘पदोन्नत’ किया गया है.

अखिलेश, शिवपाल और मुलायम के बीच शुरू हुआ विवाद पूरी पार्टी को दो फाड़ में बांटने लगा था. मुलायम सिंह ने बीच बचाव करके पूरे मामले को सुलझा लिया. अखिलेश ने कैबिनेट से जिन लोगों को बाहर कर दिया था आज उन्हें एक बार फिर कैबिनेट में शामिल कर लिया. शपथग्रहण के वक्त सबकी निगाहें दागी पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति पर थी.
undefined
शपथ ग्रहण के बाद गायत्री प्रजापति ने मुलायम का आशीर्वाद लिया लेकिन समारोह में मौजूद लोग तब हैरान रह गये जब वो अपने से छोटे उम्र के अखिलेश यादव के आशीर्वाद के लिए आगे बढ़े. अखिलेश ने उन्हें पैर छुने से रोक दिया. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने गायत्री, मनोज पांडेय, शिवाकांत ओझा और जियादुद्दीन रिजवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.
दो हफ्ते पहले बर्खास्त गायत्री को राज्य कैबिनेट में शामिल करने के फैसले को एक सामाजिक कार्यकर्ता ने हालांकि चुनौती दी थी. अब उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद में अधिकतम 60 मंत्री हैं. दिलचस्प बात यह है कि गायत्री के साथ बर्खास्त किये गये राज किशोर सिंह वापसी करने में नाकामयाब रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola