आज के दौर में चुनौती बन गया है सोशल मीडिया : अखिलेश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘सोशल मीडिया’ को पारंपरिक मीडिया के लिए चुनौती करार देते हुए आज कहा कि बदलते दौर में नियंत्रण के अभाव ने इसे और बड़ी चुनौती बना दिया है.अखिलेश ने कन्फेडरेशन ऑफ न्यूजपेपर्स एण्ड न्यूज एजेंसीज एम्पलाइज आर्गनाइजेशंस के सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारे सामने कई चुनौतियां हैं. […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘सोशल मीडिया’ को पारंपरिक मीडिया के लिए चुनौती करार देते हुए आज कहा कि बदलते दौर में नियंत्रण के अभाव ने इसे और बड़ी चुनौती बना दिया है.अखिलेश ने कन्फेडरेशन ऑफ न्यूजपेपर्स एण्ड न्यूज एजेंसीज एम्पलाइज आर्गनाइजेशंस के सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारे सामने कई चुनौतियां हैं. सोशल मीडिया बहुत तेजी से बढ़ रहा है. अगर मैं खुद ब्राडकास्टर बन जाऊं तो यह आपके लिये कितनी बडी चुनौती होगी.’
उन्होंने कहा, ‘‘जिस रफ्तार से चीजें बदल रही हैं, अगर मुझे लाखों लोगों तक बात पहुंचानी हो तो उसे सोशल मीडिया के जरिये मैं ही प्रसारित कर दूं. यह स्थिति आपके लिये चुनौती है. हालांकि हमने देखा कि पत्रकार साथी ट्विटर पर आ गये तो हमने भी पुलिस और अन्य विभागों को ट्विटर पर पहुंचा दिया.’ मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के इस कार्यक्रम की सफलता की कामना की, मगर साथ ही कहा कि मीडिया कभी-कभी अपनी सीमाएं लांघ जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




