उत्तर प्रदेश : बरेली में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की गला रेतकर हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बरेली : उत्तरप्रदेश के बरेली में एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिसे सुनकर लोगों की रुह कांप जाये. घटना हाफिजगंज की है, जहां एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत पांच लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. मारे गये लोगों में सुच्चा सिंह उनकी पत्नी जसप्रीत कौर और तीन बेटे शामिल हैं, […]
विज्ञापन
बरेली : उत्तरप्रदेश के बरेली में एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिसे सुनकर लोगों की रुह कांप जाये. घटना हाफिजगंज की है, जहां एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत पांच लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गयी.
मारे गये लोगों में सुच्चा सिंह उनकी पत्नी जसप्रीत कौर और तीन बेटे शामिल हैं, जिनकी उम्र क्रमश: 13 वर्ष, 10 वर्ष और आठ वर्ष है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स वहां तैनात कर दी गयी और जांच शुरू हो गयी है. डीआईजी आशुतोष और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और जांच की जानकारी ली.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश का लगता है, लेकिन आप पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है पूरी जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










