समाजवादी पार्टी को आजम खान ने बता दिया ‘डूबता हुआ जहाज’

लखनऊ : अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने इस बार अपनी ही पार्टी पर निशाना साध दिया है. जब उनसे यह पूछा गया है कि आखिर लोग समाजवादी पार्टी को छोड़कर क्यों जा रहे हैं, तो उन्होंने यह कह दिया कि जब कोई जहाज डूबता है तो सबसे […]
लखनऊ : अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने इस बार अपनी ही पार्टी पर निशाना साध दिया है. जब उनसे यह पूछा गया है कि आखिर लोग समाजवादी पार्टी को छोड़कर क्यों जा रहे हैं, तो उन्होंने यह कह दिया कि जब कोई जहाज डूबता है तो सबसे पहले चूहे वहां से भागते हैं.
हालांकि बाद में उन्होंने अपनी बात को संभाला और यह कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, उन्हें टिकट कटने का भय है.
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले उन्होंने विधानसभा में राजभवन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये थे, जिसके कारण वे विपक्षियों के निशाने पर थे. बुलंदशहर गै���गरेप पर भी उनके बयान की चारों ओर निंदा हुई थी. उन्होंने इस घटना को राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










