शर्मनाक ! छह साल की दलित बच्ची से बलात्कार

Updated at : 23 Aug 2016 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक ! छह साल की दलित बच्ची से बलात्कार

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में झकझोर देने वाली एक वारदात में आज एक युवक ने छह साल की एक दलित बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली छह साल की एक बच्ची […]

विज्ञापन

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में झकझोर देने वाली एक वारदात में आज एक युवक ने छह साल की एक दलित बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली छह साल की एक बच्ची अपनी दादी के पास खेल रही थी. उसकी दादी जानवरों को चारा देने के लिये गयी. इसी बीच, बच्ची पास के बाग के किनारे लगे नल पर पानी पीने पहुंची, तभी एक अज्ञात युवक उसे बाग में उठा ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया.

उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान बच्ची की हालत बिगड़ गयी. उसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola