युवक ने प्रेमिका की गर्दन रेती, फिर खुद पर को मारा ब्लेड

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना रेलवे रोड क्षेत्र में एक युवक ने कथित रूप से ब्लेड से पहले अपनी प्रेमिका की गरदन पर वार किये और फिर अपनी गरदन पर भी ब्लेड से वार करके आत्महत्या की कोशिश की. पुलिस ने दोनों को मेडिकल अस्पताल में भरती कराया है. पुलिस प्रवक्ता […]
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना रेलवे रोड क्षेत्र में एक युवक ने कथित रूप से ब्लेड से पहले अपनी प्रेमिका की गरदन पर वार किये और फिर अपनी गरदन पर भी ब्लेड से वार करके आत्महत्या की कोशिश की. पुलिस ने दोनों को मेडिकल अस्पताल में भरती कराया है. पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि गाजियाबाद निवासी अजीत सिंह अपनी प्रेमिका के साथ कल शहर के थाना रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में रुका था. युवती ने पुलिस को बताया कि यहां कमरे में बात-करते-करते अचानक युवक ने उसकी गर्दन पर ब्लेड से कई वार किये. फिर खुद की गर्दन पर भी वार किये. उसके द्वारा शोर मचाने पर गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने उसे युवक के हमले से बचाकर पुलिस को सूचना दी.
प्रवक्ता के अनुसार पुलिस ने दोनों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया है. उधर, मेडिकल अस्पताल में घायल अजीत सिंह ने अपने बयान में युवती पर हमले का आरोप लगाया है. घटना के संबंध में किसी पक्ष द्वारा पुलिस को तहरीर नहीं दिये जाने के कारण पुलिस ने गेस्ट मालिक दिनेश की तहरीर पर युवक और युवती के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










