ePaper

हिंदुओं को ज्यादा बच्चा पैदा करने से किसने रोका है : मोहन भागवत

Updated at : 21 Aug 2016 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदुओं को ज्यादा बच्चा पैदा करने से किसने रोका है : मोहन भागवत

आगरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चीफ मोहन भागवत ने आगरा में आयोजित कार्यक्रम में हिन्दुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि ‘‘कौन सा कानून कहता है कि हिंदुओं की जनसंख्या नहीं बढ़नी चाहिए.. उधर मोहन भागवत के इस बयान से विवाद पैदा हो गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी […]

विज्ञापन

आगरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चीफ मोहन भागवत ने आगरा में आयोजित कार्यक्रम में हिन्दुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि ‘‘कौन सा कानून कहता है कि हिंदुओं की जनसंख्या नहीं बढ़नी चाहिए.. उधर मोहन भागवत के इस बयान से विवाद पैदा हो गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आज कहा, ‘‘वह धर्म की ही खाते हैं. वह और क्या बात करेंगे.

आज एक कार्यक्रम में करीब 2000 युवा दंपतियों को संबोधित करते हुए भागवत ने उनसे पारिवारिक मूल्यों के लिए काम करने तथा बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करने की अपील की.अपनी यात्रा के पहले दिन शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख ने विश्वविद्यालयी एवं महाविद्यालयी शिक्षक सम्मेलन में हिस्सा लिया जहां उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के शिक्षकों ने पहुंचे थे.
भावगत से शिक्षकों से बदलाव का वाहक बनने और विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावनाएं मजबूत करने का आह्वान किया.उन्होंने कहा कि वह शिक्षा के क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हैं लेकिन राजग सरकार के प्रतिनिधि नहीं हैंभागवत के कार्यक्रम में श्रोताओं में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अकादमिक विद्वान और आगरा एवं आसपास के जिलों से बडी संख्या में शिक्षक शामिल थे. शिक्षकों ने ढेरों शिकायतें रखीं लेकिन भागवत ने कहा कि आरएसएस एक स्वतंत्र संगठन है और उन्हें अपना मुद्दा सरकार के सामने रखना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि आप सभी सोच रहे होंगे कि मैं सरकार का दूत हूं लेकिन यह सच नहीं है.
मैं पेंशन, कार्यस्थल पर उत्पीडन एवं अन्य मुद्दों के संबंध में आपकी मदद नहीं कर पाऊंगा.’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र लिखने का अनुरोध करुंगा. ‘ हालांकि भागवत ने वादा किया कि वह सरकार के सामने उनका मामला रखेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola