यूपी के नर्सिंग होम में दलित महिला से बलात्कार का प्रयास

मुजफ्फरनगर : शामली में एक निजी नर्सिंग होम के तीन वार्ड ब्वॉय ने एक दलित महिला से कथित तौर पर बलात्कार का प्रयास किया. पुलिस ने बताया कि महिला की आयु 30 से 35 वर्ष के बीच है. महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने आरोपियों द्वारा उत्पीड़न का विरोध किया तो उन्होंने उससे […]
मुजफ्फरनगर : शामली में एक निजी नर्सिंग होम के तीन वार्ड ब्वॉय ने एक दलित महिला से कथित तौर पर बलात्कार का प्रयास किया. पुलिस ने बताया कि महिला की आयु 30 से 35 वर्ष के बीच है. महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने आरोपियों द्वारा उत्पीड़न का विरोध किया तो उन्होंने उससे बलात्कार का प्रयास किया.
पीड़िता नर्सिंग होम में अपने बीमार रिश्तेदार की देखभाल कर रही थी. पुलिस ने बताया कि महिला बलात्कार के प्रयास को विफल करने में सफल रही और नर्सिंग होम के अन्य कर्मियों के साथ मिलकर आरोपियों को पकड़ लिया. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ दलित अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




