यूपी के बरेली में जमीन की खातिर किया चाचा का कत्ल

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र में आज कथित रूप से संपत्ति के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गयी. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि फरीदपुर क्षेत्र के पीपरथरा गांव में सूरज पाल नामक व्यक्ति खेती की जमीन अपने […]
बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र में आज कथित रूप से संपत्ति के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गयी. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि फरीदपुर क्षेत्र के पीपरथरा गांव में सूरज पाल नामक व्यक्ति खेती की जमीन अपने नाम करवाने के लिये दबाव डाल रहा था. इससे इनकार करने पर उसने अपने चाचा छोटे लाल गोस्वामी और चाची जावित्री को गोली मार दी.
उन्होंने बताया कि छोटेलाल की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गयी. जावित्री को गम्भीर रुप से घायल स्थिति में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जाती है. पुलिस उपमहानिरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करके हत्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




