हिरासत में दलित की मौत मामला: अब तक 15 निलंबित, लापता व्यक्ति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हिरासत में दलित की मौत मामला: अब तक 15 निलंबित, लापता व्यक्ति गिरफ्तार

कानपुर : उत्तराखंड के कानपुर के चकेरी पुलिस थाने की अहिरवां पुलिस चौकी में दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में अब थाना प्रभारी तथा दो सिपाहियों को भी निलंबित कर दिया है. पुलिस चौकी से लापता व्यक्ति को उसके रिश्तेदारों के घर से पकड़ लिया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर […]

विज्ञापन

कानपुर : उत्तराखंड के कानपुर के चकेरी पुलिस थाने की अहिरवां पुलिस चौकी में दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में अब थाना प्रभारी तथा दो सिपाहियों को भी निलंबित कर दिया है. पुलिस चौकी से लापता व्यक्ति को उसके रिश्तेदारों के घर से पकड़ लिया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि अहिरवां चौकी में कमल वाल्मीकि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में चकेरी पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी जीवाराम यादव तथा एक सिपाही जर्नादन तथा एक अन्य को भी निलंबित कर दिया गया है.

पहले 12 पुलिसकर्मी हो चुके हैं निलंबित

इससे पहले अहिरवां पुलिस चौकी के 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था और अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित हो गये हैं. उन्होंने बताया कि कमल के परिजनों ने आरोप लगाया था कि चकेरी पुलिस स्टेशन का सिपाही जर्नादन अपने पांच साथियों के साथ कमल को पूछताछ के लिये उठा ले गया था. इसलिए कमल के घर वालों की शिकायत के आधार पर सिपाही जर्नादन तथा उसके पांच अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है उसकी तलाश की जा रही है. माथुर के मुताबिक कमल के साथ पूछताछ के लिये लाये गये एक अन्य आरोपी राजू मिस्त्री भी कल लापता था तथा उसकी पत्नी सीता की शिकायत पर अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी. लेकिन आज दोपहर राजू मिस्त्री को शहर में ही उसके रिश्तेदार के घर से पकड़ लिया गया है.

घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

उधर, जिला प्रशासन ने इस मामले में दलित कमल वाल्मीकि को मुआवजा देने तथा मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये है. इलाके में तनाव को देखते हुये कमल तथा राजू के घर ईद गिर्द तो पुलिस बल तैनात कर ही दिया गया है. साथ ही साथ अहिरवां पुलिस चौकी और चकेरी पुलिस स्टेशन के आसपास भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है तथा मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तैनात है.

हिरासत में हुई थी मौत

गौरतलब है कि चकेरी पुलिस स्टेशन की अहिरवां चौकी की पुलिस तीन अगस्त की रात एक लूट के मामले में कमल वाल्मीकि और राजू मिस्त्री को पूछताछ के लिये पुलिस स्टेशन लायी थी. कल दोपहर कमल वाल्मीकि की पुलिस चौकी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. इस घटना के बाद कमल के घर वालों ने काफी हंगामा किया और पुलिस स्टेशन पर पथराव के साथ साथ कानपुर लखनऊ और इलाहाबाद हाईवे भी जाम कर दिया. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola