बहन, उसके प्रेमी ने 12 साल के लड़के को जिंदा जलाया

बुलंदशहर : जिले में 12 साल के एक लड़के को उसकी बहन और उसके प्रेमी द्वारा बुरी तरह पीटने के बाद कथित तौर पर जिंदा जला दिया गया. पुलिस ने कहा कि पूजा और सचिन ने ललित के हाथ पैर बांध दिये और उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. घटना के समय […]
बुलंदशहर : जिले में 12 साल के एक लड़के को उसकी बहन और उसके प्रेमी द्वारा बुरी तरह पीटने के बाद कथित तौर पर जिंदा जला दिया गया. पुलिस ने कहा कि पूजा और सचिन ने ललित के हाथ पैर बांध दिये और उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. घटना के समय ललित की मां घर से बाहर थी और इस घटना के बारे में फोन किये जाने पर वह भागकर घर आई, लेकिन घर पहुंचने पर उसे अपने बेटे का जला हुआ शव मिला.
पुलिस अधीक्षक मान सिंह चौहान ने कहा कि जलाये जाने से पहले उस लड़के को बुरी तरह से पीटा गया था. केरोसिन का खाली डिब्बा भी बरामद किया गया है. पुलिस ने कहा कि इस घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है. दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सचिन अक्सर पूजा के घर आया करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




