UP : मथुरा में मां और दो बेटियों पर तेजाब से हमला, एकतरफा प्यार का मामला

मथुरा : एकतरफा प्यार में पड़े युवक ने युवती की बहन के साथ उसकी मां पर तेजाब से हमला कर दिया है. घटना मथुरा के थाना गोविंद नगर के अर्जुन पुर शेरोवाली गली की बतायी जा रही है. गंभीर हालात में सभी को जिला अस्पताल में भरती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर […]
मथुरा : एकतरफा प्यार में पड़े युवक ने युवती की बहन के साथ उसकी मां पर तेजाब से हमला कर दिया है. घटना मथुरा के थाना गोविंद नगर के अर्जुन पुर शेरोवाली गली की बतायी जा रही है. गंभीर हालात में सभी को जिला अस्पताल में भरती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है. जानकारी के मुताबिक तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के वक्त पीड़ित युवती, उसकी बहन और मां खुले में छत पर सोये हुए थे. उसी दौरान आरोपी युवक ने उनपर तेजाब फेक दिया.
एकतरफा प्यार का मामला
सूचना के मुताबिक मथुरा के अर्जुनपुर के शेरोवाली गली में अनीषा नाम की महिला अपनी दो बेटियों सब्बो और नोशील के साथ छत पर सो रही थी. उसी वक्त आरोपी इरशाद उर्फ कल्लू ने तीनों पर तेजाब फेंक दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनीषा के पति अब्दुल रशीद ने अपनी बेटी शब्बो की शादी 11 तारीख को तय कर दी थी. उधर एकतरफा प्यार में पड़े पड़ोसी युवक इरशाद शब्बो पर शादी का दबाव बना रहा था. शादी से इनकार करने पर उसने तेजाब फेंक दिया.
आरोपित गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपित इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इरशाद ने पुलिस से कहा है कि मैं शब्बो से मुहब्बत करता हूं और करता रहूंगा. मुझे जेल हो जाये या कोई भी सजा मिले मुझे इसकी कोई चिंता नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




