मथुरा हिंसा की न्यायिक जांच अस्वीकार्य, लीपापोती कर रही है सपा सरकार : भाजपा

Published at :08 Jun 2016 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
मथुरा हिंसा की न्यायिक जांच अस्वीकार्य, लीपापोती कर रही है सपा  सरकार : भाजपा

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार द्वारा मथुरा की जवाहरबाग घटना की जांच के लिए नियुक्त न्यायिक जांच को अस्वीकार करते हुए आज आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की मंशा साफ नहीं है और सरकार मुजफ्फरनगर दंगे की जांच की तरह लीपापोती करना चाहती है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने […]

विज्ञापन

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार द्वारा मथुरा की जवाहरबाग घटना की जांच के लिए नियुक्त न्यायिक जांच को अस्वीकार करते हुए आज आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की मंशा साफ नहीं है और सरकार मुजफ्फरनगर दंगे की जांच की तरह लीपापोती करना चाहती है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था के सामने जवाहरबाग कांड चुनौती बना. वहां हथियारों का जखीरा प्राप्त हुआ . जांबाज पुलिस अधिकारी शहीद हुए तथा 27 लोग मौत को प्राप्त हुए. उसके सच पर प्रदेश सरकार लीपापोती करना चाहती है.

मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुफ्फरनगर दंगे की जांच सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराकर दंगा कराने के असली जिम्मेदार लोगों को बचाने का काम किया था. ठीक इसी तरह जवाहरबाग घटना के सच पर पर्दा डालने हेतु प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश इम्तियाज मुर्तजा को न्यायिक जांच के लिए नियुक्त किया है.

उन्होंने जवाहरबाग कांड की जांच के लिए पुन: सीबीआई जांच की मांग को दोहराते हुए सवाल किया कि आखिर सरकार इतनी गंभीर घटना की सीबीआई जांच से क्यों भाग रही है? भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता जवाहरबाग कांड का सच जानना चाहती है. उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार सीबीआई या उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से घटना की जांच कराए ताकि जवाहरबाग कांड के जिम्मेदार लोगों का चेहरा सामने आ सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola