मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से लड़ेंगी विस चुनाव

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ समाजवादी पार्टी ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी के कैंट सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. यह जानकारी आज यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के हवाले से जारी एक विज्ञप्ति […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ समाजवादी पार्टी ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी के कैंट सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है.
यह जानकारी आज यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के हवाले से जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी है. अपर्णा यादव सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी और वरिष्ठ पत्रकार तथा वर्तमान में सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं.
उल्लेखनीय है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनकी बड़ी बहू डिम्पल यादव, भतीजे धर्मेद्र तथा अक्षय प्रताप एवं बड़े भाई के पौते तेज प्रताप लोकसभा और चचेरे भाई रामगोपाल राज्यसभा के सदस्य है. उनके पुत्र अखिलेश प्रदेश के मुख्यमंत्री है, जबकि भाई शिवपाल सिंह कैबिनेट मंत्री है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










