ePaper

मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव को लखनउ कैंट से टिकट

Updated at : 27 Mar 2016 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव को लखनउ कैंट से टिकट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी के कैंट सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. यह जानकारी आज यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के हवाले से जारी एक विज्ञप्ति […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी के कैंट सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. यह जानकारी आज यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के हवाले से जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी है. अपर्णा यादव सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी और वरिष्ठ पत्रकार तथा वर्तमान में सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं.

उल्लेखनीय है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनकी बडी बहू डिम्पल यादव, भतीजे धर्मेद्र तथा अक्षय प्रताप एवं बडे भाई के पौते तेज प्रताप लोकसभा और चचेरे भाई रामगोपाल राज्यसभा के सदस्य है. उनके पुत्र अखिलेश प्रदेश के मुख्यमंत्री है, जबकि भाई शिवपाल सिंह कैबिनेट मंत्री है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola