फैमिली क्वार्टर में चल रहा था देह व्यापार, कॉलगर्ल सहित 9 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर : पुलिस ने शामली जिले के एक घर में एक सेक्स रैकेट चलाने के मामले में चार लडकियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया. स्थानीय लोगों की मानें तो पहली बार कोई इलाके में उस घर की ओर देखता तो उसे पता नहीं चलता कि यहां सेक्स रैकेट जैसा धंधा चलता है. जानकारी के […]
मुजफ्फरनगर : पुलिस ने शामली जिले के एक घर में एक सेक्स रैकेट चलाने के मामले में चार लडकियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया. स्थानीय लोगों की मानें तो पहली बार कोई इलाके में उस घर की ओर देखता तो उसे पता नहीं चलता कि यहां सेक्स रैकेट जैसा धंधा चलता है. जानकारी के मुताबिक वहां बड़ी-बड़ी गाड़ियां आती थीं और लोगों को घर के अंदर सारी सुविधा मुहैया करायी जाती थी. पुलिस को यहां चलने वाले गोरखधंधे के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. उसके बाद पुलिस ने यहां छापेमारी कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि एक शिकायत मिलने के बाद कल रात को एक घर में छापा मारा गया जहां से पांच युवकों और चार लडकियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है. स्थानीय लोग इस घटना के बाद स्तब्ध हैं कि आखिर कैसे एक फैमिली क्वार्टर में इस तरह का धंधा इतने दिनों से चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




