दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग

मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया. बेखौफ बदमाशों ने जमकर गोलीबारी की और वहां से फरार हो गये. पुलिस ने बताया कि पेशे से दुकानदार 30 वर्षीय शावेज और 21 वर्षीय चांद :ट्रक चालक: कल जब राजमार्ग से होते हुए घर लौट रहे थे तभी […]
मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया. बेखौफ बदमाशों ने जमकर गोलीबारी की और वहां से फरार हो गये. पुलिस ने बताया कि पेशे से दुकानदार 30 वर्षीय शावेज और 21 वर्षीय चांद :ट्रक चालक: कल जब राजमार्ग से होते हुए घर लौट रहे थे तभी हमलावरों ने उनपर गोली चला दी.
उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों घायलों की स्थिति गंभीर है वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद उस इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. गौरतलब हो कि इस राजमार्ग पर वाहनों की लूट की वारदातें होती रहती है. इस घटना के बाद से ड्राइवरों और वाहन मालिकों में काफी आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




