पार्टियां स्पष्ट करें, देश के खिलाफ नारे लगाना देशद्रोह है या स्वतंत्रता : अमित शाह

बहराइच :कल भाजपा के संसदीय दल की बैठक के बाद अमित शाह ने आज बहराइच में एक जनसभा को संबोधित किया. यूपी के बहराइच में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि संसदीय राजनीति में हिस्सा लेने वाले पार्टियों को इस मुद्दे […]
बहराइच :कल भाजपा के संसदीय दल की बैठक के बाद अमित शाह ने आज बहराइच में एक जनसभा को संबोधित किया. यूपी के बहराइच में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि संसदीय राजनीति में हिस्सा लेने वाले पार्टियों को इस मुद्दे पर खुलकर बोलना चाहिए. उन्हें यह स्पष्ट करना होगा कि देश के खिलाफ नारे लगाना देशद्रोह है या स्वतंत्रता.
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को आगे आकर बताना चाहिए कि वो जेएनयू में लगे देश विरोधी नारे से वो सहमत है कि नहीं. बहराइच में एक रैली को संबोधित करते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देशद्रोह पर कपड़ा ओढ़ाने का काम कर रही है कांग्रेस पार्टी. अपने दो दिवसीय दौर में शाह बहराइच पहुंचे. उन्होंने आज महाराज सुहेल देव जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




