नाबालिग लड़के पर आठ साल की बच्ची से बलात्कार का मुकदमा

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में 12 साल के एक लड़के पर आठ वर्ष की लड़की से बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों ने आज यहां दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि महोली थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा चार के 12 वर्षीय छात्र ने अपने ही स्कूल […]
सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में 12 साल के एक लड़के पर आठ वर्ष की लड़की से बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों ने आज यहां दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि महोली थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा चार के 12 वर्षीय छात्र ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली आठ साल की लड़की को कल बहाने से एक खेत में ले जाकर उससे कथित रूप से दुराचार किया.
उन्होंने बताया कि लड़की ने परिजन को इस बारे में बताया, जिसके बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया. सूत्रों ने बताया कि इस प्रकरण में दुराचार का मुकदमा दर्ज करके आरोपी को पकड लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




