यूपी में अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों ने की खुदकुशी

मुजफ्फरनगर : यहां पर तीन अलग-अलग घटनाओं में एक नाबालिग लड़की सहित तीन लोगों ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने आज बताया कि कक्षा दसवीं की 14 वर्षीय आयुषी ने एक तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूद कर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. उन्होंने बताया कि नाबालिग लडकी का शव […]
मुजफ्फरनगर : यहां पर तीन अलग-अलग घटनाओं में एक नाबालिग लड़की सहित तीन लोगों ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने आज बताया कि कक्षा दसवीं की 14 वर्षीय आयुषी ने एक तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूद कर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. उन्होंने बताया कि नाबालिग लडकी का शव कल शामली में एक रेलवे पटरी पर पड़ा मिला. उन्होंने बताया कि खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने जिले के बेहदथरु गांव में गंग नहर में कूद कर खुदकुशी कर ली.
ज्ञानेन्द्र के रूप में पहचान किये गये मृतक का शव कल नहर से बरामद कर लिया गया. हालांकि, खुदकुशी करने के कारण के बारे में पता नहीं चला है. तीसरी घटना में, कक्षा 12 वीं में पढ़ने वाले 20 वर्षीय ओम सिंह ने कल शामली में खंदरवाली रेलवे स्टेशन के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूद कर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. उन्होंने बताया कि असफल प्रेम मामले को लेकर खुदकुशी का संदेह जताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




