यूपी में दलित महिला की नृशंस हत्या से सनसनी

Updated at : 09 Feb 2016 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी में दलित महिला की नृशंस हत्या से सनसनी

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना दौराला क्षेत्र के एक गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई 45 वर्षीय दलित महिला की कथित रुप से धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दीगयी महिला का शव अर्द्घनग्न हालत में पुलिस ने बरामद किया है. घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल […]

विज्ञापन

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना दौराला क्षेत्र के एक गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई 45 वर्षीय दलित महिला की कथित रुप से धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दीगयी महिला का शव अर्द्घनग्न हालत में पुलिस ने बरामद किया है. घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. आशंका है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गयी है. घटना को लेकर दलितों में गहरा आक्रोश है. दलित संगठनों ने मामले को जल्द नहीं सुलझाए जाने की सूरत में आंदोलन की धमकी दी है.

जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि दौराला क्षेत्र के एक गांव की 45 वर्षीय महिला सोमवार दोपहर को जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गयी थी. लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी. परिजनों ने ग्रामीणों की साथ तलाश की तो महिला का शव गांव के निकट ईख के खेत में अर्द्घनग्न अवस्था में पड़ा मिला. शरीर पर धारदार हथियारों से वार के निशान थे. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. समता सैनिक दल के राष्ट्रीय सचिव डॉ0रवि प्रकाश ने आरोपियों के जल्द गिरफ्तार नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola