सपा कार्यकर्ता ने जश्न में चलायी गोली, एक लड़के की मौत, एनएच जाम

Updated at : 08 Feb 2016 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता ने जश्न में चलायी गोली, एक लड़के की मौत, एनएच जाम

मुजफ्फरनगर : समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा जश्न मनाने के लिए चलायी गोली आठ वर्षीय एक बच्चे को लग गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. घटना शामली जिले के कैराना कस्बे की है. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि पीड़ित सामी […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा जश्न मनाने के लिए चलायी गोली आठ वर्षीय एक बच्चे को लग गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. घटना शामली जिले के कैराना कस्बे की है. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि पीड़ित सामी कल कैराना इलाके के पास रिक्शे से गुजर रहा था. उस दौरान उसे सपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलायी गयी एक गोली लग गयी. गोली लगने से घायल बच्चे की बाद में मौत हो गयी.

कार्यकर्ता स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी की उम्मीदवार नफीसा की जीत का जश्न मना रहे थे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने विजयी उम्मीदवार के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है. लड़के की मौत से गुस्साये स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन के लिए खातिमा-पानीपत राजमार्ग जाम कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola