यूपी में गुलाम अली का विरोध शुरू, शिव सेना नेता को पुलिस ने किया नजरबंद

Updated:
विज्ञापन
यूपी में गुलाम अली का विरोध शुरू, शिव सेना नेता को पुलिस ने किया नजरबंद

लखनऊ : शामें अवध लखनऊ महोत्सव में अपनी मखमली आवाज का जादू बिखेरनी पाकिस्तान से पहुंचे मशहूर गजल गायक गुलाम अली के कार्यक्रम का विरोध शिव सेना ने करने का फैसला किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी पुलिस प्रशासन ने शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह को उनके घर में ही नजरबंद […]

विज्ञापन

लखनऊ : शामें अवध लखनऊ महोत्सव में अपनी मखमली आवाज का जादू बिखेरनी पाकिस्तान से पहुंचे मशहूर गजल गायक गुलाम अली के कार्यक्रम का विरोध शिव सेना ने करने का फैसला किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी पुलिस प्रशासन ने शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया है. गौरतलब हो कि इससे पहले अक्टूबर में मुंबई में होने वाले गुलाम अली के कार्यक्रम को शिवसेना के विरोध की वजह से रद्द कर देना पड़ा.

शिव सेना का कहना है कि जबतक पाकिस्तान की ओर से सीमापार आतंकवाद नहीं रुकेगा तबतक पड़ोसी देश का कोई भी कलाकार भारत में कोई कार्यक्रम नहीं होगा. यूपी सरकार ने लखनऊ महोत्सव में गुलाम अली को गजल गाने के लिये बुलाया है. यूपी सरकार ने गुलाम अली की आगवानी करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया. उससे पहले यूपी पहुंचने पर गुलाम अली ने दादा मियां दारागाह का दौरा किया और वहां मन्नत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola