ePaper

मोदी-दाउद की मुलाकात के आजम के दावे को केंद्र ने किया खारिज

Updated at : 06 Feb 2016 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी-दाउद की मुलाकात के आजम के दावे को केंद्र ने किया खारिज

लखनऊ/नयी दिल्ली : केंद्र नेशनिवारको उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खान के इस आरोप को गलत और बेबुनियाद करार देते हुए खारिज कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के दिन अपने लाहौर दौरे के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से मुलाकात की थी. आजम के […]

विज्ञापन

लखनऊ/नयी दिल्ली : केंद्र नेशनिवारको उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खान के इस आरोप को गलत और बेबुनियाद करार देते हुए खारिज कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के दिन अपने लाहौर दौरे के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से मुलाकात की थी.

आजम के दावे पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि कुछ बयान दिए गये हैं कि प्रधानमंत्री ने 25 दिसंबर 2015 को लाहौर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास पर दाउद इब्राहिम से मुलाकात की थी. ये बयान निराधार, बेबुनियाद और पूरी तरह गलत हैं. वहीं कांग्रेस ने इस आरोप को अहमियत न देते हुए कहा कि इस पर यकीन नहीं किया जा सकता.

सपानेता का दावा
आजम ने कहा था, प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़कर पाकिस्तान का दौरा किया. वह वहां दाउद से भी मिले. पीएम मोदी इसे नकार देंगे. मेरे पास पक्के सबूत हैं. बंद दरवाजे के पीछे उन्होंने किन सब से मुलाकात की. उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ने कहा कि पिछले 25 दिसंबर को जब प्रधानमंत्री मोदी ने शरीफ के आवास पर उनसे, उनकी पत्नी और उनकी बेटियों से मुलाकात की तो उस वक्त वहां दाउद इब्राहिम भी मौजूद था.

आजम को बर्खास्त करें सीएम : भाजपा
भाजपा नेता सुधांशु मित्तल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा कि वह तुरंत मंत्री आजम खान को बर्खास्त करें. मित्तल ने कहा, यदि अखिलेश वाकई गंभीर हैं तो उन्हें सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले और देश को बदनाम करने वाले नेता को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए. मैं स्तब्ध हूं.

ऐसे आरोप नहीं लगाने चाहिए : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने कहा कि आजम सार्वजनिक जीवन में काफी लंबे समय से रहे हैं और उन्हें बगैर किसी पुख्ता आधार के ऐसे आरोप नहीं लगाने चाहिए. उन्होंने कहा, कई लोगों से हमारे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जो बातें कही गयी है, हम उस पर यकीन कर लें. आजम खान वही शख्स हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को अपनी भैंस खोजने के काम में लगा दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola