यूपी : सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत

Updated:
विज्ञापन
यूपी : सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत

बरेली : जिले में आज अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि भमौरा थानाक्षेत्र में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली और कार की टक्कर में नन्हे :40: और अनीता देवी :37: की मौत हो गयी. कार पर सवार परिवार के ही तीन अन्य […]

विज्ञापन

बरेली : जिले में आज अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि भमौरा थानाक्षेत्र में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली और कार की टक्कर में नन्हे :40: और अनीता देवी :37: की मौत हो गयी. कार पर सवार परिवार के ही तीन अन्य सदस्य घायल हो गये. पुलिस के मुताबिक नन्हे और उसके परिवार वाले बदायूं से यहां शादी की खरीदारी करने आये थे.

पुलिस ने बताया कि एक अन्य दुर्घटना कल देर रात बहेडी थानाक्षेत्र में सेमिखिया पेट्रोल पंप के निकट हुई. मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार बृजपाल सिंह :35: और उनकी पत्नी कुंती देवी :30: गंभीर रुप से घायल हो गये. पुलिस के अनुसार दोनों को एसआरएमएस मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया, जहां उन्होंने आज दम तोड़ दिया. फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में अज्ञात वाहन से कुचलकर वीरपाल सिंह :25: की मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola