ePaper

क्रेच में बुजुर्ग ने किया 5 साल की मासूम से दुष्कर्म

Updated at : 13 Jan 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
क्रेच में बुजुर्ग ने किया 5 साल की मासूम से दुष्कर्म

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी में चल रहे एक क्रेच में पांच साल की मासूमबच्ची के साथदुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित बच्ची ने60 साल के एक बुजुर्ग शख्स परदुष्कर्म का आरोप लगाया है. तबियत बिगड़ने पर मांके पूछेजानेपर बच्ची ने असलियत बताई. इसके बाद पीड़िता की मां ने मंगलवार […]

विज्ञापन

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी में चल रहे एक क्रेच में पांच साल की मासूमबच्ची के साथदुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित बच्ची ने60 साल के एक बुजुर्ग शख्स परदुष्कर्म का आरोप लगाया है. तबियत बिगड़ने पर मांके पूछेजानेपर बच्ची ने असलियत बताई. इसके बाद पीड़िता की मां ने मंगलवार को इस संबंध में विजयनगर थाने में रेप और पोक्सो एक्ट के तहतमामला दर्ज कराया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. क्रेच आरोपी के पुत्रवधू का है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची के माता-पिता नोएडा की प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैंऔर यहां किराए पर एक फ्लैट में रहते हैं. वे सुबह बच्ची को क्रेच में छोड़ जाते थे और शाम में ऑफिस से आकर उसे अपने साथ ले जाते थे. कुछ दिनों ने बच्ची का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था. उसकी मां को आशंका हुई तो बच्ची से पूछा गया. जिसके बाद बच्ची ने क्रेच संचालिका के ससुर अरुण सिन्हा पर गंदी हरकत करने की बात कही.

आरोप है कि क्रेच संचालिका के चले जाने पर उसका ससुर बच्ची के साथ गंदी हरकत करता था. यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा था. पूरा मामला सामने आने के बाद पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, अरुण सिन्हा खुद को बेकसूर बता रहेहै. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola