ePaper

नौकरी का झांसा देकर दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Updated at : 11 Jan 2016 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म

मेरठ : नौकरी का झांसा देकर दो युवकों ने दिल्ली की एक युवती से कथित रुप से सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस के अनुसार दिल्ली की मंगोलपुरी निवासी 21 वर्षीय युवती ने पुलिस में दी तहरीर में बताया है वह स्नातक है और नौकरी की तलाश कर रही थी. उसकी करीब तीन माह पहले प्रताप नामक […]

विज्ञापन

मेरठ : नौकरी का झांसा देकर दो युवकों ने दिल्ली की एक युवती से कथित रुप से सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस के अनुसार दिल्ली की मंगोलपुरी निवासी 21 वर्षीय युवती ने पुलिस में दी तहरीर में बताया है वह स्नातक है और नौकरी की तलाश कर रही थी. उसकी करीब तीन माह पहले प्रताप नामक युवक से दोस्ती हुई, जिसने उसे नौकरी दिलवाने का भरोसा दिया. प्रताप उसे नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में भी ले गया.

युवती का आरोप है कि करीब दस दिन पहले प्रताप उसे नौकरी दिलवाने के बहाने अपने साथ ले गया. रास्ते में उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहाशी की हालत में मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के एक मकान में ले गया जहां उसने और उसके दोस्त सुबोध निवासी खतौली ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया.

इसके बाद उसे दौराला बस स्टैंड से दिल्ली जा रही बस में बैठा दिया. पुलिस के अनुसार पीडित युवती प्रताप का पता नहीं बता पाई. घटना दौराला में किस मकान पर हुई इसकी भी युवती को जानकारी नहीं है. फिलहाल युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराकर आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है. युवकों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola