''सेना की वर्दी'' पहन यूपी में भी घुस सकते हैं आतंकी!

लखनऊ : पठानकोटमें हुए आतंकी हमले के बाद वर्दी को लेकर सेना की ओर से जारी किये गये नये गाइडलाइंस के सख्ती से लागू नहीं होने की सूरत में इस तरहके और हमलोंकीसंभावना सेइनकार नहींकियाजा सकता. ताजा मामला उत्तर प्रदेश से प्रकाश में आया है. जहां आतंकी सेना की वर्दी पहनकर खुले आम घूम सकते […]
लखनऊ : पठानकोटमें हुए आतंकी हमले के बाद वर्दी को लेकर सेना की ओर से जारी किये गये नये गाइडलाइंस के सख्ती से लागू नहीं होने की सूरत में इस तरहके और हमलोंकीसंभावना सेइनकार नहींकियाजा सकता. ताजा मामला उत्तर प्रदेश से प्रकाश में आया है. जहां आतंकी सेना की वर्दी पहनकर खुले आम घूम सकते हैं. दरअसल सेना की वर्दी और अन्य सामानों की बिक्री यहां बिना किसी प्रतिबंध के खुलेआम हो रही है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी में छावनी के पास सदर इलाके में कुछ दुकानें ऐसी हैं, जहां से आसानी से सेना की वर्दी हासिल की जा सकती है. पठानकोट की तरह लखनऊवकानपुर में भी आतंकी सेना की वर्दी पहनकर खुलेआम घूम सकते हैं और इसका गलत फायदा उठा सकते हैं. हालांकि सेना ने ताजा गाइडलाइन जारी करते हुए आम नागरिकों से ऐसे कपड़े न पहनने और दुकानदारों से बिक्री रोकने की अपील भी जारी की है.
प्रदेश में सेना की वर्दी के कपड़े का करोड़ों का कारोबार है. सेना की वर्दी जैसे नये और पुराने कपड़ों, जूतों और अन्य तरह के सामान का कानपुरवलखनऊमुख्यकेंद्र बनता जा रहा है. यहां के थोक दुकानों से आसपास के जिलों में भी माल सप्लाई होता है.वहीं, अधिकारियों की मानें तो, सेना पुराने कपड़ों की बिक्री रोकने पर विचार कर रही है. अभी गाइडलाइन की जानकारी नहीं है. सेना की वर्दी जैसे नये कपड़ों की बिक्री के बारे में भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




